फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जला 51 फीट का रावण का पुतला

विज्ञापन
भोपा में रावण के पुतला दहन के समय मौजूद अतिथि डॉ निर्वाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
धू-धू कर जल उठे बुराई का प्रतीक रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दशहरा पर्व पर बुराई का प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे। शहर में नुमाईश ग्राउंड और पटेलनगर में दशहरा पर मेले का आयोजन हुआ। राम-रावण युद्ध देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। गांधी कालोनी, टाउनहाल और नईमंडी में भी रावण दहन हुआ।
नईमंडी के पटेलनगर में दशहरा पर्व पर मेले का आयोजन हुआ। यहां राम-रावण युद्ध देखने को लोगों की भीड़ रही। रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, मनीष चौधरी, भीमसेन कंसल, सतीश गोयल, राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, दीपक गोयल, अनिल जैन, अनिल गोयल, निर्देशक अमित भारद्वाज, विकास भारद्वाज, संदीप कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नुमाइश ग्राउंड में बड़ा आयोजन हुआ। यहां लंका, रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतलों में आग लगाई गई। बुराई के प्रतीक के पुतले यहां धू-धूकर जल उठे। इससे पहले यहां राम और रावण की सेना में युद्ध का मंचन हुआ। बड़ी संख्या में लोग यहां कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, डीएम सीबी सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव, उत्तमचंद शर्मा, उद्यमी अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
नई मंडी रामलीला भवन में आठ दिन तक अखंड श्री रामायण पाठ के पश्चात विजयदशमी दशहरे का पूजन धूमधाम से किया गया। रामायण पाठ पंडित पंकज शर्मा ने किया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में और जय श्री राम के जयकारों के बीच बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला कमेटी के प्रधान संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, बृजगोपाल छारिया, कैलाश चंद ज्ञानी, आदित्य, प्रवीण कुमार राजीव कुमार अग्रवाल, राजेश गोयल, राकेश खंडेलवाल, अभिषेक कुच्छल, मनोज मोदी, अतुल जैन आदि शामिल हुए।
भोपा कस्बे में दशहरा मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने किया। रामलीला मंचन के बाद मेले में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। प्रधान प्रतिनिधि तरुण कुमार, अनिलकांत शर्मा, डायरेक्टर शुभम शर्मा, अंकित शर्मा, योगेश सैनी, चुन्नू शर्मा, अमरपाल सैनी, कुणाल वालिया, संजय प्रजापति, सुरेंद्र बालियान, विजय राठी, राजकुमार राठी आदि का सहयोग रहा। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही।
शाहपुर कस्बा स्थित पैंठ मैदान में शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विधायक उमेश मलिक ने मेले के बाद रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया। श्रीआदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में मेले का भी आयोजन किया गया। रामलीला समिति के मुख्य संरक्षक श्यामपाल सिंघल, प्रबंधक बालेश सिंघल, अध्यक्ष सुनील मित्तल, सुखपाल सैनी, भंवरपाल कश्यप, मणिकांत मित्तल, राजकुमार कोरी, अनिल बंसल, नीरज कर्णवाल, प्रवेश अग्रवाल और मनोज अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
मोरना विकास खंड मोरना क्षेत्र के गांवों में रामलीला मंचन के बाद रावण के पुतलों का दहन किया गया। महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मैदान में मेले के आयोजन में हरिगोपाल माहेश्वरी, राजेंद्र भगतजी, पकंज माहेश्वरी, रजत, आदेश पालीवाल, मनोज, विमल मित्तल, सुशील आदि का सहयोग रहा। उधर, बेहड़ा सादात में आयोजित मेला आयोजन में मोनू, हरेंद्र, कल्लू, सोनी, जोनी, पिंटू, बबलू प्रधान, रणबीर सिंह, सुनील, राजकुमार, दीपक मास्टर और प्रदीप उपाध्याय का सहयोग रहा। गांव भुआपुर में सुभाष चौहान की टीम ने रामलीला मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया। सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स लगातार गश्त करती रही।
छपार क्षेत्र के गांव महरायपुर, खामपुर व छपार में दशहरे के पर्व पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। छपार रामलीला कमेटी अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, रूचिन गोयल, जोनी शर्मा, मुन्ना गुप्ता, जसबीर कश्यप, महरायपुर में देवराज त्यागी, संजय त्यागी और काका आदि का सहयोग रहा।
बुढ़ाना कस्बे के चांदनी वाला मंदिर में आयोजित रामलीला में विजयदशमी के पर्व पर पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने तीर चला कर रावण के पुतले का दहन किया। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि बुराई और अच्छाई की लड़ाई में हमेशा अच्छाई की विजय हुई है। मौके पर रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी, कस्बा व देहात के लोग मौजूद रहे।
जानसठ/सिखेड़ा। जानसठ में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक विक्रम सैनी ने किया। रावण दहन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने किया। इस दौरान रामलीला अध्यक्ष निशांत कांबोज, उमाशंकर, सोनी गुर्जर, रमेश चंद कंबोज, वेद प्रकाश सैनी, सभासद अमरजीत सैनी, अश्वनी चौधरी, अशोक राजपूत मौजूद रहे। उधर गांव बहादरपुर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में दशहरा पर्व पर संपूर्ण राम लीला का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में आसपास गांव के सैकड़ों दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां भगवान श्रीराम ने रावण के पुतले में अग्नि बाण से प्रहार कर उसका वध करते हैं। मौके पर डॉ. दानवीर सिंह, धर्मेंद्र उर्फ पप्पू, नीटू, सुशील, बिल्लू, मुंशी मिंदर चौधरी, सुभाष चौधरी, सविंदर चौधरी, सोनू मौजूद रहे।
खतौली में नहीं हुआ रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण दहन
खतौली। पिछले कई दशकों से दहशरे के अवसर पर रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों को दहन किया जाता रहा है, लेकिन कोरोना काल के कारण यह मंचन रुक गया था। इस बार भी कस्बे में रावण वध नहीं हुआ।
दशहरे के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने अपने घरों में पूजा अर्चना करते हुए दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दिन शस्त्र पूजा के साथ पैन, बहीखाते, तराजू आदि का भी पूजन किया। रामलीला के बाद दहशरे के दिन सायं के समय रावण वध के लिए मेले का आयोजन किया जाता है, गत वर्ष भी कोरोना काल के कारण दशहरा फीका रहा था। इस बार भी कोरोना काल तथा प्रशासनिक स्वीकृति देरी से आने के कारण रावण वध न किए जाने का निर्णय रामलीला कमेटी ने लिया। जैसे-जैसे सायं हुई वैसे ही नगरवासी रावण वध देखने के लिए रामलीला ग्राउंड की ओर गए, लेकिन जब पता चला कि इस बार रावण वध नहीं होगा तो श्रद्धालुओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गणेश पालीवाल, मंत्री रामकुमार भटनागर, कोषाध्यक्ष अनोज श्रीवास्तव, उप प्रधान दुष्यंत शर्मा ने बताया कि दशहरा मेला और रावण पुतला दहन की स्वीकृति देरी से मिलने के कारण तैयारी नहीं हो पाई। जिस कारण मेला और दहन स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सायं के समय ठाकुरद्वारा में सुंदर कांड का पाठ कराया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शाहपुर में दशहरे पर्व पर रावण के विशालकाय पुतले का होता दहन ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

ककरौली के गांव बेहड़ा सादात में रावण का पुतला दहन होते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शाहपुर में दशहरे पर्व पर रावण के विशालकाय पुतले का दहन के दौरान उमडी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में विजयदशमी पर रावण के पूतले का होता दहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में विजयदशमी पर रावण,मेधनाथ,कुम्भकरण के पूतलों का दहन करते अतिथि ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में विजयदशमी पर रावण,मेधनाथ,कुम्भकरण के पूतले।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में विजयदशमी पर रावण,मेधनाथ,कुम्भकरण के पूतलों का होता दहन ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छपार क्षेत्र गांव महरायपुर में हुआ रावण के पुतले का दहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विजयदशमी पर्व पर रावण द्वारा राम लक्ष्मण को मूछित करने का मंचन करते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विजयदशमी पर्व पर पुतला दहन को देखने उमडी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विजयदशमी पर्व पर खिलौनों की खरीददारी करते बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में विजयदशमी पर राम-रावण युद्व का मंचन करते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में विजयदशमी पर पटेलनगर में रावण ,मेधनाथ के पूतले व मंचन करते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में विजयदशमी पर पटेलनगर में धू धू कर जलता रावण, मेघनाद के पुतले।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में विजयदशमी पर पटेलनगर में पुतलों का दहन करते अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में विजयदशमी पर पटेलनगर में धू धू कर जलते रावण, मेघनाद के पुतले।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में पटेलनगर की रामलीला में रावण दहन से पूर्व युद्ध का मंचन करते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बुढ़ाना के चांदनी वाला मंदिर परिसर में धूं-धूं कर जला रावण का पुतला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जानसठ में धू धू कर जला रावण का पुतला- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें