जानसठ। गांव घटायन के शिवकुमार हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया और हत्याकांड के खुलासे की मांग की। पुलिस ने जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
जानसठ क्षेत्र के गांव दक्षिणी घटायन शिवकुमार की गुरुवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शिवकुमार के भाई ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं सकी। सोमवार को ग्रामीणों ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सीओ कार्यालय पहुंचे।
उनके कार्यालय में नहीं मिलने के बाद ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। थाना प्रभारी के भी न मिलने के कारण ग्रामीणों ने कार्यवाहक प्रभारी देवेंद्र तोमर का घेराव कर चार दिन बाद भी हत्या का खुलासा न करने पर रोष प्रकट किया। कार्यवाहक प्रभारी ने ग्रामीणों को हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में अमरपाल, अनुराज, सतीश, कालूराम, रकम कश्यप, हरपाल, संदीप, विपिन आदि शामिल रहे।