मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में स्थित ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
किसानों का आरोप था कि बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे भाकियू बर्दाश्त नहीं करेंगी। इस दौरान नारेबाजी की गई।
धरने में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, विकास शर्मा, अनुज बालियान, अनिल त्यागी, सतेंद्र प्रधान, हनी बालियान आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।