फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ककरौली। गांव टंढेड़ा से खाईखेड़ा की सड़क के निर्माण में ठेकेदार पर घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में मानकों के अनुरूप कच्चा माल उपयोग करने और सड़क को ठीक प्रकार से बनवाने की मांग की है।
ककरौली क्षेत्र के गांव टंढेड़ा निवासी शकिब, अली नवाज, मोहित, अब्दुल सलाम, शाहरुख, शाह आलम, छोटू, निशांत, राजकुमार, नरेंद्र, सोनू आदि ने बताया कि टंढेड़ा से खाईखेड़ा मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विभाग के ठेकेदार शासन व प्रशासन से मिलकर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का खेल कर रहे हैं। कर्मचारी घटिया सामग्री का प्रयोग कर मानकों के विपरीत सड़क निर्माण कर रहे हैं। लंबी प्रतीक्षा के बाद सड़क निर्माण हो रहा है। आरोप है कि कुछ जगहों पर पुरानी सड़क के ऊपर ही नाममात्र की सामग्री इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस सम्बन्ध में कई बार आला अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें