- नौचंदी सहित दो ट्रेन कई घंटा लेट पहुंचीं
मुजफ़्फरनगर। दो माह बाद शनिवार को सुपर एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरनगर से जालंधर के लिए रवाना हुई । पिछले दो माह से यह ट्रेन अंबाला तक ही जा रही थी। इस ट्रेन का सबसे ज्यादा लाभ पंजाब की व्यास गददी जाने वाले श्रद्धालुओं को हुआ है। इसके अलावा लंबी दूरी वाली दो ट्रेन कई घंटा लेट पहुंची।
कोहरे के कारण दो माह पहले जालंधर से दिल्ली जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का आवागमन जालंधर के लिए बंद कर दिया गया था। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर वाया मुजफ्फरनगर होकर अंबाला तक ही जा रही थी। वहा से वापस दिल्ली के लिए चलती थी।
इस ट्रेन का शनिवार से अपने निर्धारित स्टेशन से संचालन शुरू हो गया है। शनिवार को शाम चार बजकर बीस मिनट पर यह ट्रेन मुजफ्फरनगर पहुंची और यहां से दर्जनों लोग सहारनपुर, अंबाला, जालंधर केे लिए सवार हुए।
सरदार बलविंद्र सिंह ने बताया कि व्यास गददी जाने वाले श्रद्धालुओं को सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के जालंधर तक चलने का काफी दिन से इंतजार था।
उधर, शनिवार को इंदोर से अमृतसर जाने वाली इंदोर एक्सप्रेस एक घंटा, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाले नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटा लेट पहुंची। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पंकज ऐरन