फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर कैलोरा में पुलिस ने संत रविदास की प्रतिमा को हटवाया

विज्ञापन
खतौली के गांव रसूलपुर कैलोरा में हटवाई गई संत रविदास जी प्रतिमा। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। गांव में प्रशासन की अनुमति के बिना संत रविदास जयंती के अवसर पर रविवार सुबह एक वर्ग के लोगों ने रविदास की प्रतिमा स्थापित कर दी। कुछ लोगों के विरोध करने पर पुलिस ने रात में प्रतिमा को हटवा दिया। जिसको लेकर एक वर्ग के लोगों में रोष व्याप्त है। सोमवार को लोग एकत्र होकर मुख्यालय पर डीएम से मिलने पहुंचे। डीएम के नहीं मिलने पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि रात में कुछ लोगों ने प्रतिमा को खंडित किया है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर कैलोरा में शनिवार सुबह गांव में पंचायत की भूमि पर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित की गई थी। हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। शाम को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा निकालने के बाद सभी लोग अपने घर चले गए। रात में करीब आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने प्रतिमा स्थापित करने का विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस ने बताया कि प्रशासन की बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती। जिस पर पुलिस ने प्रतिमा को वहां से हटवा दिया।
सोमवार को गांव के पूर्व प्रधान वीर सिंह, समंद्र दास, सुभाष, घसीटू, नत्थन, राजेंद्र सिंह, रजनी, सुनीता, बबीता, राजबीर, कविता समेत अनेक लोग एकत्र होकर मुजफ्फरनगर में डीएम से मिलने पहुंचे। इन लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया है। लोगों ने जांच कराकर उन आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें