छात्राओं ने विदाई पार्टी में रेंप पर कैटवॉक कर जलवा बिखेरा
मोरना/ककरौली। स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज बेहड़ा सादात में विदाई पार्टी में छात्राओं ने रेंप पर कैटवॉक जलवा बिखेरा। जिसमें प्रतिभा मिस कालेज बनीं। इसके अलावा रेशमा और इकरा को मिस रनर चुना गया। मुख्य अतिथि प्रधान मंजू चौधरी ने विजेता छात्राओं को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया।
कालेज में बीए प्रथम एवं द्वितीय की छात्राओं ने बीए तृतीय की छात्राओं के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया। जिसमें रंगारंग, सांस्कृतिक, साज सज्जा और नाटक का मंचन हुआ, वहीं कैटवॉक में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबका मन मोह लिया। स्वागत गीत खुशी, सोनी, नेहा, मनीषा, निशी ने, शगुन, सोनी शिवानी, प्रतिभा, शिवानी, साहिबा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सास बहू की राजनीति नाटक में खुशी, अजंलि ने, ग्रुप डांस प्रतिभा, मानसी, रेशमा ने, छवि यादव ने नृत्य और स्टूडेंट लाइफ नाटक के मंचन विदाई गीत पर छात्राओं की आंखें नम हो गई।
इस मौके पर रंगोली में अंजलि, मनु प्रथम, खुशी, नेहा द्वितीय, संगीता, रचना तृतीय स्थान पर रहीं। मेंहदी में बुशरा, गुलिस्तां, हुस्नजहां ने बाजी मारी। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या मधु ने किया और अध्यक्षता डा. हरपाल पंवार ने की। विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी मोहम्मद अली, डायरेक्टर सुरेश कुमार, रोशन अब्बास, बशारत मौजूद रहे। आयोजन में सुमैया, सुमन, रिंकू, सोनिया, पवन और नितिन ने मुख्य भूमिका निभाई।