ग्राम प्रधानों को दिए कोरोना से बचाव के टिप्स
चरथावल। विकास खंड कार्यालय पर ग्राम प्रधानों और सचिवों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी टिप्स दिए गए। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश कुमार ने ग्राम प्रधानों को ब्लीचिंग पाउडर के पैकेट दिए। वक्ताओं ने कहा कि मामूली बुखार या जुकाम पर भ्रांति नहीं फैलाएं, बल्कि सीएचसी पर प्रधान तत्काल मरीजों की खबर दें। उधर, नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी द्वारा द्वारा कस्बे में स्प्रे मशीन से कीटनाशक और मच्छर मार दवा का छिड़काव कराया गया।
बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों को केंद्र प्रभारी डा. सतीश कुमार, कार्यवाहक बीडीओ राजेंद्र कुमार तथा नोडल अधिकारी शोभाराम शर्मा द्वारा कोरोना से बचाव के लिए प्रधानों को जागरूक किया गया। सैद नगलां प्रधान मुस्तफा, बबली प्रधान बिरालसी, सतपाल अलीपुरा, कर्ण सिंह जटनगलां, चौकड़ा प्रधान सुभाष त्यागी, मोइन खुसरोपुर प्रधान, राजेंद्र चौधरी महाबलीपुर, रामकुमार रूकनपुर प्रधान के पति, अजय त्यागी मलीरा, प्रद्युमन पीपलशाह, मोहन लाल, वीडीओ आशु रानी, सुरेश प्रधान बाननगर, अरविंद त्यागी, रोहाना प्रधान, चंद्रशेखर त्यागी बहेड़ी प्रधान मौजूद रहे। वहीं, नगर पंचायत में दवाओं का छिड़काव कराया गया। वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद, सफाई नायक आदेश कुमार और कर्मचारी मौजूद रहे।