मुजफ्फरनगर। मुरादाबाद में चल रहे एमटी-200 मास्टर टेनिस टूर्नामेंट में विजय वर्मा ने 50 प्लस आयु वर्ग के डबल्स में अपने साथी अवनीश रस्तोगी के साथ मिलकर खिताब जीता। इस पर उन्हें सम्मानित किया गया।
फाइनल में उन्होंने बंटी तालान, डॉ़ अनुराग अग्रवाल की जोड़ी को 6-3 व 7-5 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। सिंगल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में दीपक बागोड़ा से अपना मैच 7-5, 1-6, 3-10 से हार गए। जीत पर आयुष मित्तल, अविनाश, डॉ. देवेंद्र मलिक, डॉ. मनोज काबरा, डॉ. सुनील चौधरी, अमित प्रकाश, आशु अरोड़ा ने खुशी जताई। ब्यूरो