हरिद्वार से कांवड़ियों का रैला शिवालयों की ओर बढ़ रहा है। कोई देशभक्ति के रंग में रंगा है तो किसी के कांधे पर मां-बाप और भाई के प्रति श्रद्धा की कांवड़ है। बुलंदशहर के विजय गुर्जर अपनी बुजुर्ग मां और दिव्यांग भाई को लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन
वहीं श्रवण कुमार की तरह दोनों को तीर्थ की यात्रा कराकर वापस लौट रहे विजय मुजफ्फरनगर पहुंचे तो उन्हें देखने वालों की भीड़ गई। हरिद्वार में गंगा जल लेकर शुरू हुई यात्रा बुलंदशहर के गांव शेरपुर के शिवालय में जलाभिषेक कर संपन्न होगी।