फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवाओं को भड़काने का वीडियो वायरल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। युवाओं को भड़काने का वीडियो वायरल होने के बाद बुढ़ाना के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वर्तमान में मुंबई में रहने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक युवक धमकी देता नजर आ रहा है। युवक बुढ़ाना कस्बे के लुहसाना रोड पर स्थित मोहल्ला सफीपुर पट्टी निवासी नदीम है। वह वर्तमान में काम के सिलसिले में मुंबई रहता है। उसने वीडियो में युवाओं को भड़काते हुए कहा है कि वह आई लव मोहम्म्द के लिए गर्दन काट सकता है। कटवा भी सकता है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि आरोपी ने मुंबई से वीडियो वायरल किया है। क्षेत्र के लोगों से पहचान कराने के बाद उसके खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया है।
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस रही अलर्ट
मुजफ्फरनगर। जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जिले में पुलिस अलर्ट रही। दोपहर के समय डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने खालापार व बुढ़ाना में पैदल मार्च किया। जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सभी मुख्य स्थानों की ड्रोन से निगरानी की गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन


बरेली में आई लव मोहम्मद को लेकर बवाल के बाद जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। एक सप्ताह पहले खालापार व तितावी पुलिस ने पोस्टर लगाने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। जुमे की नमाज के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा था। शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस के साथ खालापार व बाद में बुढ़ाना में पैदल मार्च किया। दोनों अधिकारियों ने लोगों से संवाद भी किया।
जुमे की नमाज से पहले शुक्रवार को सुबह से ही मस्जिदों व मुख्य चौराहों पर तैनात हो गई थी। दोनों स्थानों पर ड्रोन की मदद से निगरानी कराई गई। एसएसपी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें। सभी से शांति बनाए रखने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की। शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कोई भी सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट वायरल न करें।
जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा
जानसठ। शुक्रवार को कस्बे व क्षेत्र के गांव चितौड़ा, कवाल, तिसंग, तालड़ा, सालारपुर, मेहलकी, गढ़ी सहित सभी गांवों में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से धार्मिक स्थलों के बाहर व मुख्य चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें