कांशीराम आवस विकास कालोनी में युवक की लाठी से पिटाई करते दबंग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दंपती की पिटाई का वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में तीन दिन पूर्व दुकानदार व उसकी पत्नी से मारपीट का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांशीराम आवासीय कॉलोनी में उधार दिए गए सामान के रुपये मांगने पर तीन दिन पूर्व विक्की व शैंकी ने अपनी मां सरोज शर्मा व दो साथियों कार्तिक और मोहित के साथ मिलकर दुकानदार मांगेराम शर्मा व उनकी पत्नी से मारपीट की थी। मांगेराम शर्मा के भतीजे अंकित ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सरोज शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मंगलवार को हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी फैल गई। वीडियो में हमलावर मांगेराम शर्मा व उनकी पत्नी को लाठी-डंडों से बेरहमी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अफसरों के आदेश पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी विक्की को भी मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।