फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड से मारपीट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड से मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोतीमहल क्षेत्र में शराबी युवक ने होमगार्ड से गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी ने होमगार्ड की बाइक को भी गिराने का प्रयास किया। नागरिकों के विरोध करने पर आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गया। शनिवार को मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोतीमहल में रात के समय एक शराबी युवक राहगीरों से बदसलूकी कर रहा था। इसी दौरान उधर से गुजर रहे बाइक सवार होमगार्ड ने युवक को समझाने का प्रयास किया, तो युवक उससे उलझ पड़ा। होमगार्ड ने शुरुआत में युवक के नहीं मानने पर उसे दो थप्पड़ रसीद कर दिए, जिसके बाद युवक ने होमगार्ड के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। लोगों ने होमगार्ड को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन हमलावर नहीं माना। इसके बाद होमगार्ड मौके से अपनी बाइक लेकर जाने लगा, तो युवक ने उसकी बाइक को भी गिराने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे प्रकरण की वीडियो बना ली, जो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामले में शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि मामला 22 मई का है। होमगार्ड नई मंडी कोतवाली में तैनात है, जिसके द्वारा इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है। यदि शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि होमगार्ड से मारपीट करने के आरोपी युवक को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। होमगार्ड से भी पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी, जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें