फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बरात से लौट रहे विहिप कार्यकर्ता की नील गाय की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-चरथावल के निकट मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। बरात से लौट रहे विहिप प्रंखड कार्यकर्ता की नीलगाय के टकराने से मौत हो गई। हादसा चरथावल के निकट मुख्य मार्ग पर हुआ। घटना से गांव में शौक छा गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बुधवार रात गांव छिमाऊ निवासी विहिप कार्यकर्ता सागर (23) बाइक से मेरठ जनपद के रार्धना गांव से चचेरे भाई की बरात से लौट रहा था, उसके साथ मामा के दो लड़के भी थे। मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर अमीगढ़ की पुलिया से आगे निकलने पर सीएनजी पंप के निकट अचानक एक नीलगाय बाइक के सामने आ गई। नीलगाय से टकराने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज टक्कर लगने के कारण सागर बाइक से दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके साथियों ने घर पर मोबाइल फोन से सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत पर गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। नौजवान के निधन के कारण गांव में दो अन्य शादियों में आयोजकों ने डीजे, रथ वापस कर दिए। विवाह और मंढे की रस्म सादगी से पूरी हुई। सागर की शादी करीब आठ महीने पूर्व रेखा से हुई थी। माता-पिता एवं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सागर नजदीक के गांव बड़गांव जनपद सहारनपुर में कपड़े की दुकान करता था। विहिप जिला मंत्री सोहनवीर सिंह, मुकेश गर्ग, प्रधान मुकेश कुमार सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें