आईआईटी में वासु मित्तल, अनुज बालियान की बड़ी उपलब्धि
मुजफ्फरनगर। आईआईटी के चयन को जेईई एडवांस परीक्षा में जिले के वासु मित्तल ने 1349 वी रैंक और अनुज बालियान ने 1788 वी रैंक हासिल की है। इन दोनों ने जहां परिवार और जिले का नाम रोशन किया है, वहीं जनपद के हर्षित चौहान, यश सैनी, आदित मलिक, हर्षवर्धन, तनिष्क अग्रवाल, अनुभव शर्मा का भी आईआईटी में चयन हो गया है।
आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में जिले के होनहार छा गए हैं। नई मंडी के वासु मित्तल ने जिले में पहला स्थान पाया है। उसे 1349वी रैंक मिली है। वासु मित्तल अचीवर्स एकेडमी के छात्र हैं। इस एकेडमी के सौरभ आर्य ने बताया कि उनके यहां के तीन छात्रों का चयन हुआ है, जिनमें वासु मित्तल के साथ तनिष्क अग्रवाल और आदित मलिक शामिल है।
गांव गढी के अनुज बालियान ने भी बड़ी सफलता हासिल की है। अनुज बालियान की 1788 वी रैंक आई है। उसके पिता बिजेंद्र सिंह किसान हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक अब्दुल चौधरी और सचिन चौधरी को देता है।
शहर के तोमर क्लासेज के शांति नगर निवासी हर्षित चौहान की 6745 वीं रैंक आई है। परिवार में उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। पचेंडा रोड अंकित विहार निवासी हर्ष सैनी की 7245 वी रैंक आई है। ये दोनों अपने शिक्षकों संजय वर्मा, जितेंद्र राठौर, एमएस देओल को श्रेय देते हैं।
सरकुलर रोड निवासी हर्षवर्धन ने जेईई एडवांस परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही ऑल इंडिया 9000 अंक हासिल की है। हर्षवर्धन का बचपन से ही सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनने का था और आईआईटी में चयन से हर्षवर्धन और परिवार का सपना पूर्ण हुआ है। अपनी इस सफलता के लिए उसने इंपल्स एकेडमी के अपने अध्यापकों एपी मुदगल, रवि चौधरी, संजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया है। नई मंडी निवासी अनुभव शर्मा का भी चयन हुआ है।
मुजफ्फरनगर में आईआईटी में चयनित छात्र को सम्मानित करते शिक्षक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR