फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी ने झांसी और बस्ती ने कानपुर को हराया

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय सब जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वाराणसी मंडल की टीम ने झांसी और बस्ती की टीम ने कानपुर को हरा दिया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि लखनऊ ने मुरादाबाद को 11-6 के अंतर से पराजित किया। सहारनपुर की टीम ने अलीगढ़ को 14-3, आजमगढ़ ने मेरठ को 20-19 के अंतर से पराजित किया। झांसी की टीम ने आगरा को 2-1, बस्ती ने कानपुर को 9-0 और वाराणसी ने झांसी को 7-2 के अंतर से पराजित किया। निर्णायक परमेंद्र सिंह, बैजनाथ यादव, पंकज यादव, नफीस अहमद, संदीप राय, हेमंत गंगवार, अमित पांडेय, सूर्यमान रहे। इस मौके पर संजीव मलिक, पविंद्र कुमार, राजेश कुमार, विराज राठी, नंदू शर्मा, सरवर हुसैन, रामकुमार उपस्थित रहे।
दिल थाम देने वाला हुआ मुकाबला
चौधरी चरण सिंह स्पेाट्र्स स्टेडियम पर आजमगढ़ और मेरठ मंडल की टीमों के बीच दिल थाम देने वाला मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। अंतिम क्षणों में आजमगढ़ की टीम एक अंक अर्जित कर 20-19 के अंतर से विजयी हुई।
विज्ञापन

अंकों का खाता नहीं खोल सका कानपुर
बस्ती मंडल की टीम के सामने कानपुर अंकों का खाता भी नहीं खोल सका। एकतरफा मुकाबले में बस्ती के खिलाड़ियों ने नौ अंक अर्जित किए, जबकि कानपुर के शून्य अंक रहे।

मुजफ्फरनगर : स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें