तितावी के बघरा में छात्रा से छीटाकशी के बाद मौके पर पहुची पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, तितावी। कस्बा बघरा में दोपहर के समय फल बेचने वाले गैर समुदाय के तीन युवकों द्वारा दो छात्राओं पर फब्ती कसने से हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचे एक छात्रा की भाई की आरोपी युवकों के साथ धक्का मुक्की हो गई। जिससे हंगामा हो गया और मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस तीनों आरोपी युवकों को पकड़कर थाने ले गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
भौराकलां क्षेत्र की दो छात्राएं बघरा के डिग्री कालेज में पढ़ती है। सोमवार दोपहर वापस जाते समय दोनों छात्राएं बस अड्डे पर खड़ी थी। इसी दौरान वहां ठेली पर फल बेचने वाले गैर समुदाय के तीन युवकों ने उन पर फब्ती कस दी, तब छात्राओं ने विरोध जताते हुए युवकों को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। इसी बीच पास में ही मौजूद एक छात्रा का भाई मौके पर पहुंचा। उसकी भी युवकों के साथ तनातनी व धक्का मुक्की हो गई। इससे हंगामा हो गया। काफी लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। कुछ दूरी पर स्थित चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर जा पहुंचे। वह तीनों युवकों को पकड़ कर थाने ले गए। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।