फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाइक में वैन ने टक्कर मारी, मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के पानीपत-खटीमा मार्ग पर गांव पीनना बाइपास के पास वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संगीता (36), बेटे अवि (7) की मौत हो गई। मृतक की बेटी, देवर सहित तीन लोग घायल हो गए। महिला रिश्तेदारी से अपने बेटे, बेटी के साथ देवर की बाइक से घर लौट रही थी।
विज्ञापन



थाना तितावी के गांव जसोई निवासी नरेश की पत्नी अपने बेटे व बेटी काजल (18) के साथ लुधियाना अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वहां से वह सोमवार रात में रोडवेज बस से मुजफ्फरनगर बस अड्डे पर पहुंची थी। वहां उन्हेंं घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो महिला ने घर अपने देवर को सूचना दी। देर रात सोमवार महिला का देवर संदीप अपने एक पड़ोसी सचिन के साथ बाइक पर उन्हें लेेने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचा। यह सभी पांचों लोग मुजफ्फरनगर से एक ही बाइक पर घर के लिए चले। पानीपत-खटीमा मार्ग पर गांव पीनना बाइपास के पास सामने से आ रही एक वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक वैन को छोड़ कर फरार हो गया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि हादसे का मुकदमा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें