फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 स्थानों पर हुआ टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 15 स्थानों पर हुआ टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 15 स्थानों पर 36 सत्र आयोजित कर पूर्वाभ्यास किया। इसके साथ ही एईएफआई प्रबंधक को लेकर भी पूर्वाभ्यास हुआ। डीएम ने कई स्थानों पर मौके पर जाकर टीकाकरण पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।
जनपद में दूसरी बार सोमवार को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास हुआ। इसके लिए 15 स्थानों का चयन किया गया था। टीकाकरण के साथ ही एईएफआई प्रबंधन को लेकर भी पूर्वाभ्यास किया गया। कोरोना वैक्सीन केंद्र पर वैक्सीनेशन कराने आने वाले लोगों को पहले मास्क दिया गया। इसके बाद सैनिटाइजेशन किया गया। उनके आधार कार्ड की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सत्यापन किया गया कि जिस व्यक्ति को टीका लगाया जा रहा है, वह उसी व्यक्ति की आईडी है। इसके बाद ही उसे टीका लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास के बाद हर व्यक्ति को ऑब्जर्वेशन कक्ष में भेजा गया, जहां पर उसे आधे घंटे तक चिकित्सक की निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी ब्लॉक के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय के अलावा शांति मदन हास्पिटल ,वर्धमान हास्पिटल महावीर चैक, न्यू वर्धमान हास्पिटल जानसठ रोड तथा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में पूर्वाभ्यास हुआ। सभी 15 स्थानों पर 36 सत्र आयोजित किए गए। प्रत्येक सत्र में 15 लोग शामिल हुए। पूूर्वाभयास में 430 हेल्थ वर्कस उपस्थित रहे। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने न्यू वर्धमान हॉस्पिटल जानसठ रोड के अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। सीडीओ आलोक यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना एवं शाहपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

खतौली में तीन बूथों पर हुआ पूर्वाभ्यास
खतौली। कोविड की वैक्सीन लगाए जाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्वाभ्यास किया गया। तीन बूथों पर वैक्सीन लगाने का अभ्यास किया गया। एसीएमओ डॉ शरणसिंह, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने अस्पताल पहुंचकर मौका मुआयना किया।

जिला चिकित्सालय में टीकाकरण का पूर्वअभ्यास करती स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में टीकाकरण के बाद प्रतीक्षालय में बैठी स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें