कोविड़-19 की वैकसीन लगाने के लिए बनाई गए बूथ का निरीक्षण करते हुए एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एसडीएम ने निरीक्षण किया
शाहपुर। कस्बा स्थित सीएचसी पर सोमवार को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के पूर्वाभ्यास के दौरान सीएचसी पर स्थित दो बूथों पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित एएनएम द्वारा वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव व एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र सिंह ने भी वैक्सीन के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने बताया कि वैक्सीन के टीकाकरण के दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास भी पूरी तरह से सफल रहा है।