फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में चला टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
आर्य एकेडमी में टीका लगाती स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर स्कूलों में शिविर लगाकर 15 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित न्यू होराइजन स्कूल में जिला चिकित्सालय से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100 छात्र- छात्राओं को कोविडरोधी टीका लगाया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने शिविर में आने वाले सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि अपने परिवार व मित्रों को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जीसी पब्लिक स्कूल में टीकाकरण शिविर में काफी छात्र-छात्राओं को टीका लगा। प्रधानाचार्य आजादवीर ने 15 से 18 वर्ष तक के सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया। सनातन धर्म कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गांधी कालोनी में शिविर में 125 छात्राओं ने टीकाकरण कराया। प्रधानाचार्या मोनिका ने छात्राओं को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। संवाद

मुजफफरनगर के जीसी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी को टीकाकरण करते स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें