फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम वक्फ में कक्षा एक से चार तक के छात्रों की हुई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। इस्लामी तालीम के दूसरे बड़े इदारे दारुल उलूम वक्फ ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कक्षा एक से चार तक के बच्चों की छुट्टी कर दी है। सभी के लिए पूर्व की तरह ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने बताया कि देश में फिर से कोरोना तेजी के साथ पैर पसारने लगा है। जिसको लेकर सरकारों ने भी पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। इसी के मद्देनजर कक्षा एक से कक्षा चार तक के छात्रों की छुट्टी करने का फैसला लिया गया है, साथ ही यह भी निर्णय भी लिया गया है कि पहले की तरह ही ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था शुरू की जाएगी। उन्होंने छात्रों से कोरोना पाबंदियों का सख्ती के साथ पालन करने तथा घर में रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें