संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। पहली और दूसरी वरीयता सूची के बाद ओपन मेरिट के आधार पर प्रवेश होने के बाद भी कुछ स्नातक पाठ्यक्रमों में आधे से ज्यादा सीटें खाली हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए आज दूसरी ओपन वरीयता सूची जारी की जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों को राहत दी गई है कि अपनी पसंद के कॉलेज का नाम ऑफर लेटर स्वयं भरकर संबंधित महाविद्यालय में जमा कराएंगे। इससे वह अपनी पसंद के कॉलेज में रिक्त सीट पर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
चौधरी छोटूराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केपी सिंह ने बताया कि ओपन वरीयता सूची में मेरिट का स्तर काफी ऊपर रहने के कारण अधिकांश अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित हुए। विभिन्न महाविद्यालयों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 24 से 25 जुलाई दोपहर तीन बजे तक ऑफर लेटर पर कॉलेज का नाम भरकर संबंधित महाविद्यालय में जमा कराएंगे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र व शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्र के साथ प्रस्तुत होकर
दाखिला प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
चौधरी छोटूराम महाविद्यालय
पाठ्यक्रम रिक्त सीट
बीएससी कृषि - 81
बीएससी बायोलॉजी 88
बीएससी गणित - 111
डीएवी महाविद्यालय
बीए 224
बीएससी बायोलॉजी 122
बीएससी गणित-393
सनातन धर्म महाविद्यालय
बीए 312
बीकॉम - 84
बीएससी - 234
बीएससी गृहविज्ञान - 41