फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2025: ढाबा सत्यापन को निकले यशवीर महाराज को बॉर्डर पर रोका गया, उत्तराखंड पुलिस ने नहीं दी अनुमति

Fri, 04 Jul 2025 01:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: योग साधना आश्रम के संचालक यशवीर महाराज को कांवड़ मार्ग पर ढाबों और होटलों के सत्यापन के लिए हरिद्वार जाते समय नारसन पुलिस चौकी पर रोक दिया गया। उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
यशवीर महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Swami Yashveer Maharaj News: मुजफ्फरनगर से कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढाबों और होटलों के नाम व सत्यापन को लेकर उत्तराखंड रवाना हुए योग साधना आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज को शुक्रवार को नारसन बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यशवीर महाराज हरिद्वार में होटलों के नामों और उनकी गतिविधियों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान के तहत निकले थे, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें यूपी-उत्तराखंड सीमा पर ही रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


नारसन पुलिस चौकी पर रोके जाने के बाद यशवीर महाराज के समर्थक भी मौके पर पहुंचने लगे हैं, जिससे तनाव की स्थिति बन रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि कांवड़ यात्रा से पहले किसी भी अप्रत्याशित गतिविधि से बचने के लिए यह रोक लगाई गई है। इस मामले में स्थानीय प्रशासन और उत्तराखंड पुलिस के बीच समन्वय की कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें