फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे कांवड़ के शोर, ऊंचाई और रोशनी पर लगे प्रतिबंध : टिकैत

Fri, 04 Jul 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सर्वसमाज के लोग कांवड़ियों का सम्मान करते हैं। यात्रा में सभी को सहयोग करना चाहिए। डाक कांवड़ से नुकसान होता है। हादसे बढ़ जाते हैं। कांवड़ में जातियों के गाने नहीं बजने चाहिए। डीजे कांवड़ के शोर, ऊंचाई और रोशनी पर प्रतिबंध रहना चाहिए।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित आवास पर टिकैत ने कहा कि किसी तरह का विवाद होने पर कांवड़ खंडित जैसी हो जाती है। शिवभक्त आपस में भाईचारे के साथ आगे बढ़ें। आपस में कहीं पर भी कोई विवाद नहीं करना चाहिए। सभी लोग कांवड़ियों की सेवा और सम्मान करें।
कहा कि कांवड़ मार्ग के लोगों को पुलिस-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। सबसे बड़ी यात्रा सबसे सहयोग से ही पूरी होती है। उन्होंने कहा कि यशवीर महाराज को भी इस तरह के प्रकरणों को तूल नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन

अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति हिंदू के नाम पर कार्य कर रहा है तो उसकी आस्था हिंदू के साथ है। कांवड़ मार्ग पर जिन लोगों पर गलत कार्य करने के आरोप लगते हैं, उन्हें भी सुधार करना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें