फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर बुधवार को उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की ओर से एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि आबादी तथा क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। 25 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या के साथ दुनिया के 5वें सबसे बड़े देश के समकक्ष है, लेकिन कानून व्यवस्था से लेकर शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के हर पैमाने पर उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ कई जिलों से 700 किमी दूर है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय भी कई जिलों से 850 किमी दूर स्थित है। हाईकोर्ट जाने के लिए पश्चिम के लोगों का धन और समय की बर्बादी होती है। सरकार को 80 फीसदी राजस्व भी पश्चिम उत्तर प्रदेश से जाता है। बावजूद इसके यहां के लोगों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जाता है। इसलिए इन सब समस्याओं के चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश सचिव डॉ. विनोद कुमार, चौधरी ओमपाल सिंह, कृष्णदत्त शर्मा, डॉ. कल्याण सिंह और सुखबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें