फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया विनोद शर्मा की अचल संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को देवबंद में भूमाफिया विनोद शर्मा की पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित अचल संपत्ति को कुर्क कर उसे अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बुधवार को देवबंद सीओ रजनीश उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सोलंकी और तहसीलदार हर्ष चावला के अलावा सहारनपुर से पहुंचे सदर तहसीलदार के नेतृत्व में भूमाफिया विनोद शर्मा की पुराने बस स्टैंड के निकट संपत्ति पर सील लगा उसे अपने कब्जे में ले लिया। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि विनोद शर्मा पर वर्ष 2018 में गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर विनोद शर्मा की संपत्ति को कुर्क किया गया है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बता दें कि मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सहारनपुर में अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ विनोद शर्मा और उसके भाई दिनेश शर्मा की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बसंत विहार में विनोद शर्मा के जिन मकानों को कुर्क किया गया था उनके किरायेदारों से मकान खाली करा दिया गया है और सील लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें