फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने 23.98 नगर विकास मंत्री ने 186 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, लोकार्पण

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सभागार में जिले की निकायों में योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री ने 186 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, लोकार्पण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के मंत्री आशुतोष टंडन ने 186 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। आशुतोष टंडन ने कहा कि केंद्र सरकार की 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में यूपी पूरे देश में नंबर वन है। भाजपा के आने के बाद प्रदेश से गुंडों-माफिया का सफाया हुआ है। करीब साढ़े चार साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को एक नई पहचान मिली है। विकास के मामले में हमारी सरकार ने इस पिछड़े राज्य को नंबर वन बनाने का काम किया है।
बुधवार को प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने जिला पंचायत सभागार में निकायों की 23.98 करोड़ की 186 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। आशुतोष टंडन ने पीएम शहरी आवास और पीएम स्वनिधि योजना के पात्रों को भी लाभान्वित किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनकर तैयार है। देश का सबसे लंबा मेरठ-प्रयागराज एक्सप्रेस वे के लिए काम शुरू कर दिया गया है। यह सभी एक्सप्रेस वे इंटरकनेक्टिविटी हैं। इसके सहारे रोजगार विकसित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सरकार जल संचयन जीवन योजना ला रही है। केंद्र और राज्य सरकार ने इसकी तैयारी पूर्ण कर ली है। केवल गाइडलाइन जारी होना बाकी है। मेरा प्रयास रहेगा कि इस योजना में मुजफ्फरनगर को भी एक प्रोजेक्ट दिया जाए।
प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि यह जनपद के सौभाग्य की बात है कि नगर विकास मंत्री के रूप में आए आशुतोष टंडन के पिता लालजी टंडन ने कल्याण सिंह की सरकार में नगर विकास मंत्री रहते हुए शहर को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सौगात दी थी। उन्होंने मंत्री से इसी प्रकार जिले और शहर के लिए एक बड़ा तोहफा देने का आग्रह किया। उन्होंने शहर की कुछ समस्याओं को उनके सामने रखते हुए कहा कि यहां पर जलनिकासी बड़ी परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन

मिमलाना रोड के बड़े नाले का प्रोजेक्ट नगर विकास में स्वीकृति के लिए लंबित है। उसको स्वीकृत कराने के साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की है। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, जानसठ चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, सहकारी बैंक के सभापति सत्यपाल सिंह पाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, रमेश खुराना, अचिंत मित्तल, रोहिल वाल्मीकि, प्रेमी छाबड़ा, विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल आदि मौजूद रहे। नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने नगरीय निकायों और डूडा की प्रगति रिपोर्ट पेश की। एडीएम प्रशासन अमित सिंह के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। ईओ नगरपालिका हेमराज सिंह, ईओ बुढ़ाना ओमगिरि और ईओ पुरकाजी मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें