फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली गांव में शौचालय निर्माण को लेकर हंगामा

विज्ञापन
चरथावल के कसौली में हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कसौली गांव में शौचालय स्थल के निर्माण को लेकर हंगामा
विज्ञापन

चरथावल। कसौली गांव में पंचायत द्वारा शौचालय स्थल के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। नायब तहसीलदार की टीम ने मौके पर पैमाइश कराने के बाद निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कसौली गांव के लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान शौचालय का निर्माण गांव के पश्चिम में कराना चाहते हैं, जिससे ग्रामीणों को कोई खासा लाभ नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड पर चल रहे शौचालय निर्माण को प्रधान ने अपने समर्थक के द्वारा रुकवा दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसी गांव के भाकियू नेता कुशलवीर सिंह के साथ काफी लोग मौके पर एकत्र होकर हंगामा करने लगे। नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा, लेखपाल प्रवीण गुप्ता और आकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनके सामने ग्राम प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। नायब तहसीलदार ने टीम द्वारा निर्माणाधीन स्थल पर भूमि की पैमाइश कराने के आदेश दिए। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर धीर सिंह, शेरपाल सिंह, पवन सिंह, शेरपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सैनी, जयदेव राणा, स्वराज कश्यप, मोहम्मद इनमा, आमिर, अहसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें