चरथावल सब्जी मंडी में कोरोना की जांच को सैंपल लेती टीम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्वास्थ्य विभाग ने 259 लोगों की जांच की
चरथावल। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ थोक सब्जी और फल मंडी में सैंपल कराई। स्वास्थ्य विभाग ने 259 लोगों की जांच को सैंपल लिए गए।
सोमवार सुबह छह बजे एसडीएम सदर और स्वास्थ्य विभाग की टीम अचानक कस्बे की भवानीपुरा मार्ग स्थित मंडी पहुंची, तो लोग हतप्रभ रह गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक तरफ से मंडी के व्यापारी एवं ग्राहकों के सैंपल की प्रक्रिया शुरू कर दी। काफी लोग सामान छोड़कर खेतों के रास्ते भाग खड़े हुए। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि सुबह सवा आठ बजे तक मंडी में सैंपल लिए गए। रेपिड टेस्ट में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। विभाग के एलटी प्रमोद कुमार, दीपक कुमार और माजिद एवं उनके सहायक अनिल कुमार, सौरभ मौजूद रहे। राजस्व टीम के ेखपाल प्रवीण गुप्ता मौजूद रहे। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि रोजाना जांच के लिए चरथावल में जयहिंद इंटर कॉलेज पर कैंप लगेगा।