बुढ़ाना कोतवाली में आरोपी की गिरफ्तारी पर हंगामा करती पाल समाज की महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। पुलिस ने लुहसाना गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पाल समाज के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से नाराज महिलाएं कोतवाली पहुंच गईं और कोतवाली में जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
लुहसाना गांव में 15 फरवरी की रात पाल समाज के अर्जुन सिंह और कश्यप समाज के सुखपाल सिंह के परिवारों के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ क्रास में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। दोनों पक्षों की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए कोतवाली में प्रदर्शन किए गए। बुधवार को पुलिस ने अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से नाराज परिवार व पाल समाज की महिलाएं कोतवाली पहुंची गईं। उन्होंने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। दूसरे पक्ष के एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इंस्पेक्टर ने पाल समाज के पांच ग्रामीणों को अलग से ऑफिस में ले जाकर वार्ता की। मौके पर सोमपाल, रामबीर, शोकेंद्र, सुनीता, पिंकी, अनीता, रवीता व बालेंद्री मौजूद रहीं।