फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने थाने में चला दी भट्ठी

Mon, 25 Jul 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
थाने में पुलिस से उलझते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने भोपा थाने पर धरना  देकर प्रदर्शन किया। शुक्रताल में दस दिन पूर्व हुए दहेज उत्पीड़न और मारपीट मामले में  गलत नामजदगी को लेकर पुलिस से कार्यकर्ताओं की तीखी नोंकझोंक भी हुई। देर रात्रि तक धरना जारी था और कार्यकर्ता थाना प्रभारी को हटवाने की मांग पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन


रविवार  को भाकियू द्वारा भोपा थाने पर धरना प्रदर्शन किया गया। भाकियू के जिला  संगठन मंत्री सर्वेन्द्र राठी ने  थाना प्रभारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया। ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि थाने पर पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा राह है।  थाना प्रभारी से भाकियू कार्यकर्ताओं की नोंकझोंक भी  हुई। कार्यकर्ता थाना प्रभारी को हटाने के साथ साथ पुलिस मुर्दाबाद के नारे  लगा रहे थे।

दस दिन पूर्व शुक्रताल में दहेज उत्पीड़न के मामले में निर्दोष  लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप भी थाना प्रभारी पर  लगाया। अपनी माँग पर अड़े भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के दरवाजे पर टेंट लगा  खाना बनाना भी शुरू कर दिया था। उधर, सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश भी मौके पर पहुंचे।  किसी प्रकार की वार्ता से भाकियू ने मना कर दिया। पीएसी  को भी थाने पर बुला लिया गया।
विज्ञापन


देर रात्रि तक धरना जारी था। धरने पर प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष  चद्रवीर राठी, जयकुमार, धर्मपाल सिंह,  अशोक कुमार, जसपाल, सरदार कुलवंत  सिंह, प्रधान, सुुक्रमपाल, सुभाष,  विजयपाल, संसार सिंह, वरूण कुमार, देवेंद्र, अशोक, अनुज, कल्लू आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी दरियाव सिह ने और संचालन ब्रह्मपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें