फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की सजा में लगे 10 जूते

Mon, 25 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : छेड़छाड़
विज्ञापन
शहर से सटे गांव में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पंचायत ने 10 जूते मारने की सजा सुनाई। तीन दिन पहले गांव की एक महिला के घर में घुसकर आरोपी ने छेड़छाड़ की थी। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया था।  
विज्ञापन


ग्रामीणों मुताबिक महिला का पति से विवाद चल रहा है। कई माह से वह मायके में रह रही है। तीन दिन पहले उसकी छोटी बहन की शादी थी। रात के समय मंढे का कार्यक्रम चल रहा था। पड़ोस में रहने वाला युवक रात में करीब तीन बजे महिला के कमरे में घुस गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया।

परिजनों ने आरोपी के घरवालों को मामले की जानकारी दी और युवक की तलाश की, लेकिन वह उनके हत्थे नहीं चढ़ पाया। शनिवार रात आरोपी गांव में आया तो पीड़िता के परिजनों ने पंचायत बुला ली। आरोपी को पंचायत में लाया गया और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसके चाचा और भाई ने उसे दस जूते मारे गए। युवक ने पंचायत में महिला के परिवार वालों से माफी मांगी। उधर, पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें