फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी की उपचार के दौरान मौत

Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ में टीबी का उपचार करा रहे बंदी की शनिवार सुबह मेडिकल में मौत हो गई। शामली के कैराना निवासी इमरान (62) पुत्र किताबू जानलेवा हमला करने, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस मामले में कारागार में बंद था। जेल में रहने के दौरान उसे टीबी की बीमारी हो गई।
विज्ञापन


करीब आठ माह से उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा था। इलाज के चलते उसे कई बार मेरठ मेडिकल भी भेजा गया। शुक्रवार सुबह उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई। जेल अफसरों ने उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से इमरान को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया। सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। अफसरों की सूचना पर परिजन मेरठ पहुंचे और चिकित्सकों से बात की। पुलिस ने मेरठ में ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें