फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालीमार एक्सप्रेस से मासूम का अपहरण

Sun, 01 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपहृत मासूम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। एक महिला ने रोते बच्चे को शांत कराने के बहाने गोद में ले लिया और मुजफ्फरनगर स्टेशन आते ही वह अपने साथी के साथ बच्चे को लेकर फरार हो गई। पीड़ित मां की ओर से जीआरपी ने महिला और उसके साथी के खिलाफ बालक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


बिजनौर जनपद के कस्बा कोतवाली देहात निवासी अशोक कुमार की पत्नी श्वेता देवी नौकरी के लिए दो दिन पहले मेरठ गई थी। वहां पर उसके परिचित ने बताया कि उसकी नौकरी की बात उसने सहारनपुर में कर ली है। यह जानकारी पाकर श्वेता शुक्रवार शाम शालीमार एक्सप्रेस से मेरठ से सहारनपुर जा रही थी। उसके साथ डेढ़ साल का बेटा यश, छह साल की बेटी मानसी और तीन साल की छोटी बेटी स्वीटी भी थी।

खतौली के पास आने पर उसका बेटा रोने लगा। मेरठ से ही उनके साथ एक महिला और एक युवक भी ट्रेन में सवार हुए थे तथा उनकी सीट पर ही बैठे थे। बच्चे के रोते रहने पर पास बैठी महिला ने श्वेता से सहानुभूति प्रकट करते हुए बच्चे को देने की बात कही। 
विज्ञापन


श्वेता के इंकार करने पर भी महिला ने बच्चे को अपनी गोद में ले लिया और उसे खिलाते हुए चुप करने लगी। काफी देर बाद बच्चा चुप हो गया। इसी बीच मुजफ्फरनगर स्टेशन आ गया। 
महिला बच्चे को बाहर घुमाने के बहाने नीचे उतरी और तेजी से बच्चे को लेकर भाग खड़ी हुई। इसी बीच उसका साथी युवक भी ट्रेन से उतरकर गायब हो गया। श्वेता अपनी दोनों बेटी को लेकर ट्रेन से उतर गई और शोर मचाते हुए महिला के पीछे भागी, मगर महिला फरार हो जाने में सफल रही। 

पीड़ित मां को रोते बिलखते देखकर लोगों ने पूछा तो बालक के अपहरण की जानकारी हुई। जिस पर कुछ लोग बच्चा लेकर भागी महिला की तलाश में लगे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। उधर, जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण अवतार ने बताया कि श्वेता की ओर से महिला और उसके साथी के खिलाफ बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें