फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पूर्व सांसद कादिर राना को लेकर वायरल हुई ये पोस्ट, बोले- मेरे खिलाफ नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 02 Sep 2023 09:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : पूर्व सांसद कादिर राना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई है। जानकारी मिलने पर उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पूर्व सांसद कादिर राना पर मुकदमा दर्ज किए जाने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस मामले में पूर्व सांसद का कहना है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। कोई मुकदमा नहीं हुआ है।

पूर्व सांसद ने अपने पत्र में कहा कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ उत्तराखंड में मुकदमे की खबर फैलाई जा रही है, वह पूरी तरह बेबुनियाद है। जिस फैक्टरी से संबंधित यह मामला है, उसमें उनका किसी प्रकार का दखल नहीं है। इस प्रकरण से उनका कोई लेना देना नहीं है। यह झूठी अफवाह चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनकी राजनैतिक छवि को खराब करने के लिए फैलाई जा रही है। इस झूठी खबर को सुनकर उन्हें मानसिक पीड़ा पहुंची है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या अब RLD में होगी इमरान मसूद की एंट्री: 10 सितंबर की बैठक में जुटे पूर्व विधायक, संपर्क में लगे हैं नेता

उधर, शनिवार को पूरे दिन उत्तराखंड के मंगलौर थाने में उनके खिलाफ पेड़ों की चोरी का एक मुकदमा दर्ज होने का मामला वायरल होता रहा। पूर्व सांसद पर पड़ोसी की जमीन का कुछ हिस्सा कब्जाने और अपनी फैक्टरी का रासायनिक गंदा पानी व कचरा पड़ोसी के खेत में डालने का भी आरोप लगाया गया है। रुड़की के मथुरा विहार निवासी महिला अनीता गुप्ता के नाम से मुकदमा दर्ज बताया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: घर पहुंचते ही भावुक हुए हाजी याकूब कुरैशी, आठ माह बाद जेल से हुई रिहाई, इस मामले में चल रही थी कार्रवाई

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें