फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर दंगे के वक्त महिला की गैर इरादतन हत्या में आया फैसला, कोर्ट ने आठ आरोपियों को किया दोषमुक्त

Mon, 02 Nov 2026 10:51 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: शामली जनपद के लांक गांव में बुजुर्ग महिला सकूरन की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया था। नंगला मंदौड़ पंचायत के बाद वारदात की गई थी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगा। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान शामली के गांव लांक में बुजुर्ग सकूरन (70) की गैर इरादतन हत्या के मामले में आठ आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया। अलग-अलग दो प्राथमिकी, मेडिकल रिपोर्ट और मृतका को सिर्फ एक चोट और नौ आरोपी बनाए जाने के तथ्य को अभियोजन साबित नहीं कर सका। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी अनुराग पंवार ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नंगला मंदौड़ पंचायत के बाद सात सितंबर 2013 की रात जिले में दंगा भड़क उठा था। आठ सितंबर को लांक गांव में बुजुर्ग सकूरन के सिर पर वार किया गया। पुलिस सुरक्षा में घायल को पहले शामली और फिर जिला चिकित्सालय में उपचार दिलाया गया था।
 

बाद में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका के बेटे वादी युसूफ सैफी ने 21 अक्तूबर को प्राथमिकी में लांक के वीरेंद्र, विकास, अंकुर, जगपाल, अरविंद, मोहित, अनुज, संदीप और बागपत के सुन्हेड़ा निवासी दीपक को घर पर हमले के मामले में आरोपी बनाया था।
 

पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया। लांक में रिश्तेदारी में रह रहे सुन्हेड़ा निवासी दीपक की ट्रायल के दौरान मौत हो गई। आठ अगस्त 2017 को आरोप तय हुए। अभियोजन ने पांच गवाह पेश किए। आरोप साबित नहीं होने के कारण आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया।
 

सबूतों की कड़ियां टूट जाने पर सिद्ध नहीं हुए आरोप
सकूरन की गैर इरादतन हत्या के मामले में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वादी युसूफ सैफी के अलावा दूसरी प्राथमिकी कैराना राहत शिविर में साजिद की ओर से दी गई। दोनों की एक साथ जांच हुई, जिसमें तथ्य अलग मिले। 21 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज हुई और कैराना में 22 अक्तूबर को पंचायतनामा भरा गया था। जांच में सामने आया कि घायल हालत में सकूरन को नौ सितंबर को जिला अस्पताल लाया गया, यहां 10 अक्तूबर को डॉक्टरों ने जांच की। परिजनों ने 12 सितंबर को अपनी मर्जी से रेफर करा लिया था। इसके बाद की मेडिकल हिस्ट्री नहीं मिली और 21 अक्तूबर को कैराना में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वादी और उसकी पत्नी ने भी प्रत्यक्षदर्शी होने से इन्कार कर दिया। 
 
विज्ञापन

दाहिनी आंख के ऊपर एक चोट, बनाए गए नौ आरोपी
पंचनामे में मृतका की दाहिनी आंख के ऊपर सिर पर केवल एक चोट आना अंकित किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतका के सिर पर केवल एक चोट आना दर्शित किया गया है। सवाल उठा कि नौ हमलावरों की ओर से धारदार हथियार से हमला किए जाने की स्थिति में मृतका को अन्य गंभीर चोटें आना निश्चित था। मृतका को आई चोटें नौ आरोपियों की ओर से धारदार हथियार से हमला किए जाने के अनुरूप नहीं है। अभियोजन कथानक और मृतका को आई चोट में विरोधाभास है। विसंगति से घटना में सभी अभियुक्त का संलिप्त होना संदिग्ध प्रतीत माना गया। प्रकरण में कोई प्रत्यक्षदर्शी साक्षी नहीं मिला। 

ये भी देखें...
यूपी: बागपत में एक मकान से निकले 30 कोबरा सांप और 200 टूटे अंडे, देखकर भाग गए परिवार वाले, वन विभाग हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें