फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक में मारी टक्कर, ननद-भाभी की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

Thu, 23 Sep 2021 06:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक दोनों महिलाओं को लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तितावी क्षेत्र में छतैला पुल-सोंहजनी जाटान मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने सामने से आती बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं मुन्नी और अनवरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी मुन्नी (38 वर्ष) पत्नी शब्बीरा कुछ दिन पूर्व तितावी क्षेत्र के गांव जसोई स्थित मायके में आई थी। यहीं पर उनका रिश्तेदार गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव पिंडारा निवासी फिरोज भी आया हुआ था। बुधवार दोपहर मुन्नी अपनी भाभी अनवरी (40 वर्ष) पत्नी मुनफैत के साथ फिरोज की बाइक से पिंडोरा जा रही थी। छतैला पुल-सोंहजनी जाटान मोड़ पर सामने से आती तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरे और हेलमेट न पहने होने के कारण उनके सिर सड़क से जा टकराए। इसके चलते तीनों ही अचेत हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर वहां से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बघरा पीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं मुन्नी व अनवरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल फिरोज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ननद-भाभी की एक साथ मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें