फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: दो लोगों की मौत, आठ लोग हुए घायल, हरिद्वार से दिल्ली लौट रहा था परिवार

Thu, 24 Mar 2022 11:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। कई घायलों को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे परिवार की कार मुजफ्फरनगर में संधावली पुल के पास पीछे से गन्नों से लदी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में युवक-युवती की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हैं। चार घायलों को जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। दिल्ली-दून हाईवे पर करीब एक घंटा जाम की स्थिति रही।

विज्ञापन


नई दिल्ली के दक्षिणपुरी नई बस्ती संजयपुरा निवासी विजय अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार घूमने गए थे। गुरुवार रात वापस आते वक्त उनकी कार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के संधावली पुल पर पीछे से गन्ने से लदी ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार सवार पूजा (23), भास्कर उर्फ गोल्डी (21) पुत्र विजय, चालक राहुल (40), विजय (50), सुनीता (49) पत्नी विजय, क्रांति (29) पत्नी दीपक,  दीपाली (22) पुत्री विजय, निक्की उर्फ परी (16) पुत्री दीपक, आदित्य (08) पुत्र विनोद, नानू उर्फ चेतना (06) पुत्री बिशन घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धि: मेरठ के शीशराम ने जीता पीएम मोदी का दिल, दिलचस्प है सेना के टैंक ठीक करने से पद्मश्री तक का सफर, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों और पुलिस ने किसी तरह ट्रॉली में फंसी कार को बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पूजा (23), भास्कर उर्फ गोल्डी (21) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है दोनों बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं। हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें