मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जड़ौदा के पास भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और आसपास के लोग दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। गांव में गम का माहौल है।