फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, कब्रिस्तान से उखाड़ी कब्र, तांत्रिक क्रिया की आशंका

Sat, 12 Mar 2022 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनर में भोपा थानाक्षेत्र में शनिवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मौके पर पहूंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए कब्रों को मिट्टी से ढकवाया। ग्रामीणों का कहना है कि कब्रों को तांत्रिक क्रिया के लिए उखाड़ा गया है।
विज्ञापन
kabr 1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनर में भोपा थानाक्षेत्र में शनिवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। यहां सीकरी क्षेत्र में अज्ञात तत्वों ने सीकरी  कब्रिस्तान से दो कब्र उखाड़ दीं। जानकारी लगने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने समझा बुझाकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने दोनों कब्र दोबारा से ढकवाईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपा थानाक्षेत्र के गांव सीकरी में शुक्रवार देर रात योगेन्द्र नगर के रास्ते पर कब्रिस्तान से दो कब्रों को उखाडने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया।

मौके पर पहूंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए कब्रों को मिट्टी से ढकवाया। ग्रामीणों का कहना है कि कब्रों को तांत्रिक क्रिया के लिए उखाड़ा गया है। जिन कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई है इनमें एक महिला की, तो दूसरी पुरुष की कब्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें