फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: जंगली हिरण के सींग सहित दो आरोपी दबोचे, दूसरे दो मामलों में नौ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 09:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने जंगली हिरण के सींग सहित दो आरोपियों को दबोचा है। इसके अलावा दो अन्य मामलों में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हिरण के सींग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चेकिंग के दौरान पुलिस ने परासौली पुलिस चौकी के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से जंगली हिरण के सींग और बाइक बरामद की। 

विज्ञापन


परासौली पुलिस चौकी के पास बुधवार देर रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से वन्य जीव जंगली हिरण के सींग और बाइक बरामद की। पुलिस ने बताया कि जंगली हिरण के सींग की बाजार में कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पकड़े गए दोनों युवक सागर और शुभम हरिद्वार जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव गोवर्धनपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों युवकों का वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में चालान कर दिया।

विभिन्न आरोपों में नौ गिरफ्तार
बुधवार रात पुलिस ने विज्ञाना गांव में छापा मारकर एक मकान में जुआ खेल रहे सात ग्रामीणों को दबोच लिया। पकड़े गए शाहआलम, जावेद, साजिद, सरताज, रईस, खालिद व फईम विज्ञाना गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया। दूसरी घटना में पुलिस ने गांव परासौली से मोहित व महिपाल को गिरफ्तार किया। दोनों ग्रामीणों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हो चुका है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें