चार लग्जरी कारों के साथ आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर जिले में नई मंडी पुलिस को एक गिरोह के बारे में शिकायत मिली। इस गिरोह ने फर्जी आधार कार्ड व पेन कार्ड के जरिए 1,19,556 रुपये का क्रेडिट कार्ड एवं 17,50,243 रुपये का ऑटो लोन पास कराया। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो गिरोह का चौंकाने वाला सच सामने आया।
पुलिस ने आरोपी रामपुरी निवासी अंकुश त्यागी, एकता विहार निवासी आलोक त्यागी, नई मंडी निवासी संदीप कुमार और गांधीनगर निवासी सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। बरामद गाडियां लगभग 5-6 महीने पहले कंपनी से निकाली गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
शातिर गिरोह ऐसे करता था फर्जीवाड़ा
यह गैंग फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड व फर्जी फोटो बनाकर बैंक से लोन पास करा लेता थे। लोन पास होने के बाद शातिर आरोपी कंपनी से नई गाड़ी खरीद लेते थे। यह लोग अब तक करीब 15 गाड़ियों का फर्जी फाइनेंस करा चुके हैं। एक गाड़ी को खरीदने के लिए गाड़ी की कीमत का 20 प्रतिशत बैंक में जमा कराते थे, जिसमें फर्जी पता होने के कारण बैंक अधिकारी उन्हें ट्रेश नहीं कर पाते थे। इस गैंग में एक फाइनेंसर होता है और दो-तीन लोग फर्जी कागज तैयार करते हैं।
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार
बताया गया कि इस गैंग की बैंक कर्मियों से मिलीभगत है। यह लोग खरीदी हुई गाड़ी को डीलरों को पूरे रेट में बेच देते थे। गाड़ी बेचने के बाद गैंग के सभी सदस्य बराबर-बराबर हिस्सा बांट लेते थे।