फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुजफ्फरनगर में पुलिस पर हमला, हेड कांस्टेबल की हड्डी तोड़ी, आरोपी को छुड़ा लिया

Tue, 29 Oct 2024 06:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

भोपा में पन्नी जलाने से रोकने पर पुलिस के साथ मारपीट की गई। इसके बाद कई थानों की फाेर्स मौके पर पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपा के गांव तिस्सा में प्लास्टिक की पन्नी जला रहे लोगों को रोकने पर आरोपियों ने पुलिस हेड कांस्टेबल व पीआरडी के जवान पर हमला कर एक आरोपी को छुड़ा लिया। हमले में हेड कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 27 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम जौली पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार अपने साथी पीआरडी के जवान के साथ गांव में उपचुनाव से संबंधित नोटिस तामील कराने गए थे। गांव के कुछ लोगों ने उनसे शिकायत कर कहा कि गांव में भूमिया मंदिर के पास कुछ लोग बड़े पैमाने पर प्लास्टिक की पन्नी जला रहे हैं। प्रदूषण के चलते पूरा वातावरण दूषित हो रहा है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

आरोप है कि जब पुलिसकर्मी ने पन्नी जला रहे लोगों से ऐसा करने से रोका तो वहां मौजूद मुस्तकीम नामक व्यक्ति ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया। दोनों पुलिस के जवान आरोपी युवक को पकड़ कर अपने साथ लेकर चलने लगे, तभी दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर आरोपी मुस्तकीम को छुड़ा लिया। 
 
विज्ञापन

मारपीट में हेड कांस्टेबल भूपेंद्र के हाथ की हड्डी टूट गई। देर रात थाना भोपा व ककरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच आरोपियों अफजाल, घसीटा, महबूब, फैजान, इसरार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पांचों गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। सीओ भोपा डा. रवि शंकर मिश्रा का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान कराकर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें