फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: चढ़त के दौरान बरातियों में जा घुसी तेज रफ्तार कार, मची चीख-पुकार, एक की मौत और...

Wed, 17 Feb 2021 03:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और ऊपर मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बरात की चढ़त के दौरान एक तेज रफ्तार कार बरातियों में जा घुसी। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात हाईवे पर बरात की चढ़त हो रही थी। इसी दौरान गांव बीबीपुर के निकट एक तेज रफ्तार कार बरातियों में जा घुसी। हादसे में 12 बराती घायल हो गए। इसके अलावा प्रमोद नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि गांव शेरनगर में मंगलवार देर रात को बहादरपुर से बरात आई थी।  

सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार उत्तराखंड की ओर से आ रही इस कार की रफ्तार काफी तेज थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वकील की मौत का मामला, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई खौफनाक वारदात, वीडियो देख रो पड़ा बेटा, तस्वीरें
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के कर्मचारी अंशुल की बरात सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर से शेरनगर गांव में गई थी। मृतक व सभी घायल गांव बहादरपुर के रहने वाले हैं। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही गांव बहादरपुर में कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद बरात की सभी रस्में गमगीन माहौल में हुई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद बहादरपुर गांव में प्रमोद के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें