अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में भी अंतर
ईवान हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग केवल एक पॉजिटिव और 147 सस्पेक्टेड मरीजों के भर्ती होने की बात कर रहा है, जबकि ईवान के डॉ. प्रशांत के अनुसार हॉस्पिटल में लगभग 400 मरीज भर्ती रहे होंगे। इनमें 25 से 30 के बीच मौत हुई होगी। वहीं सैनी हार्ट केयर के चिकित्सक के अनुसार 165 मरीज भर्ती हुए और पांच की मौत हुई है।
सरकारी रिकॉर्ड में 269 मौत
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में आज तक कोरोना के कुल पॉजिटिव केस 30644 आए हैं। 269 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जिले में इस समय आठ लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
सीएमओ हैरत में बोले कुछ नहीं
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार आंकड़ों को लेकर हैरत तो जता रहे हैं, लेकिन बोलने से कतरा गए। सीएमओ ने न तो मरीजों की सही संख्या बताई और न ही हॉस्पिटल में मृतकों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी दी है।