फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका के ईओ का ऑडियो वायरल, शहर की राजनीति में मचा हड़कंप

Sun, 01 Aug 2021 12:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका के ईओ की ऑडियो वायरल होने से शहर की राजनीति में हड़कंप मच गया है। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और नगर पालिका के ईओ हेमराज की ऑडियो वायरल होने से शहर की राजनीति में हड़कंप मच गया है। ऑडियो में सिटी मजिस्ट्रेट कह रहे हैं कि फाइल हम तैयार करा रहे हैं, पकी पकाई फाइल में क्या दिक्कत है। ऑडियो में शहर के कई प्रकरणों पर चर्चा है। होर्डिंग्स की सिफारिश में मंत्री के भाई का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और ईओ हेमराज की बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नगर पालिका की फाइलों को लेकर शहर में क्या चल रहा है और किन दबावों में अफसर काम कर रहे हैं, इस ऑडियो में उजागर हो रहा है। ऑडियो में सिटी मजिस्ट्रेट कह रहे हैं कि हम फाइल तैयार कर पकी पकाई दे रहे हैं, तुम्हारा काम कर रहे हैं। ऐसे में फाइल को करने में क्या दिक्कत है। कार्यालय में लिपिक नहीं सुनते हैं, यह बात समझ नहीं आई। डीएम बहुत नाराज है। 

शिवचौक पर होर्डिंग्स हटाने के मामले में ईओ कहते हैं कि मंत्री के भाई ललित आए थे, उनके साथ सलोनी और आरबी वाले भी थे। हमने कह दिया होर्डिंग्स गिर गया तो मुकदमा हमारे पर होगा जेल जाएंगे। वह लोग मान गए हैं अब होर्डिंग्स हटा लेंगे। दुकानों को लेकर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। लंबी बातचीत में सिस्टम की बेचारगी और व्यवस्था की खामियां सामने आ रही हैं। यह ऑडियो शहर में जबरदस्त तरीके से वायरल हुई और लोग आपस में चर्चा करते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो वायरल में एफआईआर दर्ज कराई
ईओ हेमराज का कहना है कि उनके फोन से ऑडियो चुराया गया है। इस मामले में उन्होंने शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऑडियो वायरल करने वाला जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। बातचीत के किसी भी बिंदु पर बोलने से मना कर दिया। 

प्रशासनिक बात की गई है: अभिषेक
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि प्रशासन में अधिकारी एक दूसरे से बात करते हैं और अधीनस्थ को काम के लिए भी कहा जाता है। इस तरह ऑडियो वायरल होना दुखद है।

पालिका की छवि को धक्का लगा: अंजू अग्रवाल
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि ऑडियो वायरल होने से काफी दुख हुआ है। इससे पालिका की छवि को धक्का लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें