फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, कई लोग घायल

Sat, 05 Jun 2021 10:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारा चले। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव रायपुर अटेरना में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ ही पथराव होने से अफरा-तफरी का आलम हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


फुगाना थाना क्षेत्र के गांव रायपुर अटेरना निवासी ब्रह्मानंद की पड़ोसी इंदर के साथ हाल ही में हुए ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्ष तभी से एक-दूसरे के विरोध में रहते हैं। शुक्रवार देर रात दोनों पक्षों के बीच मकान की छत से गिरने वाले पानी के पाइप को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद से शुरू हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडों के साथ ही धारदार हथियार भी चले। इसके साथ ही दोनों ओर से पथराव भी किया गया। 

संघर्ष में ब्रह्मानंद पक्ष से बसंत, तुषार, प्रशांत व कपिल और इंदर पक्ष से कालू, अभिषेक, अमित, शिवम व अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच पानी के पाइप को लेकर कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें