फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : पुलिस ने महज छह घंटे में किया लूट का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Jun 2021 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

घटना के महज छह घंटे बाद ही थाना पुलिस ने सेवा केंद्र के कर्मचारी अजय और उसके साथी रवि को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : खतौली में रेलवे स्टेशन के बराबर से बाइक लेकर भागता बदमाश सीसीटी कैमरे में हुआ कैद। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र पर काम करने वाले कर्मचारी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर सेवा केंद्र पर ही लूट करा दी। पुलिस ने महज छह घंटे में लूट का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मार्केट में बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र स्थित है। सेवा केंद्र के संचालक मोहल्ला सैनी नगर निवासी डॉ. सहेंद्र पाल खिवालिया है, जिन्होंने सेवा केंद्र पर दो कर्मचारी रखे हुए हैं।

शुक्रवार दोपहर 2.10 बजे दोनों कर्मचारी रुबीना और अजय सेवा केंद्र पर थे। उसी समय बाइक सवार एक युवक हेलमेट लगाए सेवा केंद्र पर पहुंचा और अंदर पहुंचते ही दोनों कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर गल्ले में रखे एक लाख 34 हजार पांच सौ रुपये लूट लिए और फरार हो गया।
विज्ञापन


दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने भी मौके पर पहुंचकर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। घटना के महज छह घंटे बाद ही थाना पुलिस ने सेवा केंद्र के कर्मचारी अजय और उसके साथी रवि को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा कर दिया।

सीओ राकेश सिंह ने बताया कि कर्मचारी अजय ने ही अपने साथी रवि के साथ मिलकर सेवा केंद्र पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटे गए करीब 65 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं, जिन्हें 1.34 लाख रुपये बताया जा रहा था। इसके साथ ही उनसे तमंचा-कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपी गांव भैंसी के रहने वाले हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें