फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: ड्यूटी के दौरान मिल कर्मचारी ने लगाई फांसी, एक युवक ने भी दी जान, इस हाल में मिले दोनों के शव

Wed, 23 Feb 2022 11:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर, बिजनौर

सार

मिल कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं बिजनौर में भी एक युवक ने पेड़ से लटककर फांसी लगाई है। दोनों के शव इस हाल में मिले हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिलों से दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। जहां मुजफ्फरनगर शहर में एक कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं बिजनौर में एक युवक ने पेड़ से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन


घटना - 1
खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे एक कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर मिल में हड़कंप मच गया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दांदूपुर निवासी महेंद्र शर्मा वर्तमान में शुगर मिल में ही क्वार्टर में रहता था। बीती रात महेंद्र शर्मा ड्यूटी पर गया और वहीं पर उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आत्महत्या करने की सूचना मिल अधिकारी को दी गई। वहीं पुलिस के साथ मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने में जुट गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: एयरफोर्स ऑफिसर की लव मैरिज बनी दुश्मन, सास-ससुर ने सुपारी देकर कराई बहू की हत्या, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


घटना - 2
किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में बुधवार की सुबह एक युवक का पेड़ से लटका शव मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। गांव के कुछ लोगों ने सुबह जंगल जाते समय युवक को पेड़ से लटका देखा तो पूरे गांव में शोर मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम इकराम पुत्र फारूक उर्फ भोंडा बताया गया है।

यह भी पढ़ें: शिवानी के कत्ल का खौफनाक राज: भतीजा ही निकला हत्यारोपी, पुलिस पूछताछ में उगला पूरा सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें